Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? | Instagram Avatar kaise kare banaye? In Hindi
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? हेलो दोस्तों Instagram ने अपना एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसमें आप अपना एक Avatar (अवतार) मतलब (Cartoon) बना सकते हैं यह Feature इससे पहले Snapchat नाम के ऐप में लाया गया था। जिसकी वजह से यह ऐप Trending में आ गया। साथ ही Metaverse के आने के बाद लोगो को Avatar के बारे में जानने की इच्छा और भी बढ़ गई कि आखिर अवतार क्या होता है।
हम इस आर्टिकल में जानेंगे Instagram par Avatar kaise banaye? Create Avatar on instagram लेकिन उससे पहले Instagram app के बारे में कुछ बातें जान लेते हैं।
हम सभी जानते हैं इंस्टाग्राम आज के समय का सबसे लोकप्रिय Social Media App बन गया है जो प्रसिद्ध है Photo और Video Sharing के लिए। यह Meta Company द्वारा चलाया जाता है और इसके साथ ही कोई भी User इस app पर अपना अकाउंट बना सकता है और बड़ी ही आसानी से फोटो और वीडियो शेयर कर सकता है।
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? तो अब चलिए जानते हैं कि आप कैसे इंस्टाग्राम पर अपना अवतार बना सकते हैं और साथ ही अपने Facebook अकाउंट में उसे इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
Instagram Avatar क्या है?
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
Avatar का मतलब होता है एक 3D emoji जो आप को दर्शाता है एक कार्टून इमेज में आप अपने अवतार को अपने अनुसार बना सकते हैं जैसे कि उसके बाल का स्टाइल कैसा होगा, उसका रंग कैसा होगा आदि।
Instagram पर आप अपने अवतार को अपने प्रोफाइल फोटो के अनुसार भी सेट कर सकते हैं चलिए जानते हैं Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं?
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? Step by Step जानिए।
1. ऊपर की तरफ कोने में आपको 3 लाइंस दिखाई देंगी जिनके ऊपर क्लिक करना है। लाइव पर क्लिक करने के बाद आपको कई ऑप्शंस दिखेंगे जिनमें आपको "Settings" पर क्लिक करना होगा।
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
इसे भी पढ़ें:
2. "Settings"पर क्लिक करने के बाद आपको "Account" वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
3. जैसे ही आप अकाउंट पर क्लिक करेंगे आपको उसके अंदर "Avatar" का एक ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
4. जब आप अवतार पर क्लिक करेंगे आपको नीचे दी गई इमेज के जैसा इंटरफ़ेस दिखाई देगा उसके बाद आपको "Get Started" पर क्लिक करना है।
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
5. "Get Started" पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे दी गई इमेज में दिखाई दे रहा होगा, इस तरह के अवतार आपको दिखेंगे जिनमें से आप अपने मनपसंद अवतार को सेलेक्ट करके एडिट भी कर सकते हैं, ऐसा करने के लिए आपको "Personalise" पर क्लिक करना होगा।
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
अगर आपको इनमें से कोई Avatar पसंद ना आए तब आप अवतार बना भी सकते हैं, इसके लिए आपको Create From Scratch के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
6. अवतार को सेलेक्ट करने के बाद आप उसे एडिट भी कर सकते हैं जैसे कि आप उसकी आंखों के रंग बदल सकते हैं चाहे तो बालों के रंग को भी बदल सकते हैं या फिर कोई Accessories भी लगा सकते हैं। जब आप का अवतार बनकर तैयार हो जाए, तब ऊपर दिए गए Done पर क्लिक करें और Save Changes पर क्लिक कर दें।
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
![]() |
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? |
7. अब आपका Instagram Avatar बनकर तैयार है अब आप Next के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
Instagram Avatar को कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं
Instagram Avatar को आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर लगा सकते हैं या फिर उसे Facebook, Messenger जैसे ऐप्स पर भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो Instagram Avatar को आप अपनी Story भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Instagram DP कैसे Save करे गैलरी में।
- Instagram photos कैसे वायरल करें?
- Instagram Style Username List Google पर Instagram I'D Search में लाए।
Conclusion
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में जाना Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? How to create Avatar हमने स्टेप बाय स्टेप समझाया है अब आप जान गए होंगे की Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं? आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें और अपने किसी भी सवाल के जवाब के लिए हमें कमेंट करना ना भूलें धन्यवाद।
Instagram पर अपना avatar कैसे बनाएं से जुड़े कुछ (FAQs)
Q1. Instagram पर अपना अवतार कैसे बनाएं?
Ans. Instagram पर अपना अवतार बनाने के लिए नीचे दिए गए थे उसका फॉलो करें:
1. Instagram में ऊपर कोने में दी गई तीन लाइनों पर क्लिक करें
2. उसके बाद Settings पर जाएं.
3. सेटिंग में जाकर Account पर क्लिक करें.
4. अकाउंट में जाने के बाद Avatar के ऑप्शन पर tap करें।
Q2. Instagram अवतार को कहां-कहां पर लगा सकते हैं?
Ans. इंस्टाग्राम अवतार को आप अपनी profile photo पर, इंस्टाग्राम story पर या फेसबुक पर भी लगा सकते हैं।
Q3. इंस्टाग्राम अवतार में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
Ans. इंस्टाग्राम अवतार में आप अपने अवतार का look बदल सकते हैं। आप चाहे तो उनके बालों का रंग, आंखों का रंग भी बदल सकते हैं और उन पर Accessories भी लगा सकते हैं।
Q4. इंस्टाग्राम में दिए गए अवतार के अलावा भी क्या दूसरे अवतार बना सकते हैं?
Ans. अगर आपको इंस्टाग्राम में दिए गए अवतार पसंद ना आए तब आप इंस्टाग्राम के Create From Scratch के ऑप्शन में जाकर भी अपना खुद का अवतार बना सकते हैं।