गर्लफ्रेंड को प्यार से क्या बोलना चाहिए? | Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye in Hindi

Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye दोस्तों किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसमें छोटी-छोटी खुशियों का होना बहुत जरूरी है। जैसे कि अगर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को किसी क्यूट नाम से बुलाता है तो यह बात लड़कियों को बहुत पसंद आती है वह चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उसी क्यूट नाम से उसे बार-बार बुलाए। दोस्तों अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक अच्छा सा क्यूट नाम सर्च कर रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपकी गर्लफ्रेंड के ऊपर कौन सा क्यूट नाम ज्यादा अच्छा लगेगा Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye तो दोस्तों आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको 100 से भी अधिक क्यूट नाम और उनके अर्थ बताने वाले हैं। आपकी गर्लफ्रेंड का नेचर जिस तरह का है उसके आधार पर आप उनके लिए एक क्यूट सा नाम चुन सकते है।

तो चलिए अब ज्यादा समय ना व्यर्थ करते हुए इस क्यूट से आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye, गर्लफ्रेंड के लिए कौन सा क्यूट नाम रखें, गर्लफ्रेंड के लिए क्यूट निकनेम, गर्लफ्रेंड के लिए सबसे अच्छा क्यूट नेम कौन सा है आदि।

Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye

आपकी गर्लफ्रेंड आपसे क्या सुनना चाहती है?, Aapki girlfriend aapse kya sunna chahti hai in Hindi
Aapki girlfriend aapse kya sunna chahti hai


1. परी - Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye आप उन्हें परी बुला सकते हैं, दोस्तों इसमें कोई शक की बात नहीं की हर बॉयफ्रेंड के लिए उसकी गर्लफ्रेंड एक क्यूट परी होती है। इसलिए आप भी अपनी गर्लफ्रेंड का निक नेम परी रख सकते हैं। इस नाम को सुन कर लड़कियां काफी ज्यादा खुश हो जाती है। 
2. बाबू - दोस्तों काफी बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बाबू रखते हैं क्योंकि यह काफी आम और काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाला क्यूट सा निकनेम है।
3. बेबी - दोस्तों बेबी का मतलब होता है बच्चा और आप अपनी क्यूट सी गर्लफ्रेंड का नाम बेबी रख सकते हैं।
4. छुईमुई - अगर आपकी गर्लफ्रेंड सेंसिटिव है तो आप उनके लिए छुईमुई नाम रख सकते हैं। सेंसिटिव से अर्थ है कि वह छोटी-छोटी बातों पर बुरा मान जाती है।
5. छोटा पैकेट - छोटा पैकेट से मतलब उनकी कद काठी से नहीं उनके तेज दिमाग से नापा जाता है। आपने यह तो कई बार सुना होगा कि छोटा पैकेट बड़ा धमाका। अगर आपकी गर्लफ्रेंड दिमाग से बहुत तेज है तो आप उनके लिए यह नाम रख सकते हैं।


6. एंजल - Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye आप उन्हें एंजेल बुला सकते हैं, एंजल का हिंदी अर्थ परी होता है और अंग्रेजी में इसे एंजेल कहते हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को आसमान से उतरी हुई परी समझते हैं, तो आप उनके लिए एंजेल जैसा क्यूट नाम रख सकते हैं। 
7. स्क्विरल- स्क्विरल मतलब गिलहरी जो की बहुत नटखट होती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी एक गिलहरी की तरह हर समय मस्ती मजाक करती रहती है, तो आप उनके लिए स्क्विरल नाम रख सकते हैं।
8. गिगल - गिगल का अर्थ होता है हर समय खिलखिलाना या जो हर समय हंसता रहता है, अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी हर समय खुश रहती है तो आप उनके लिए गिगल जैसा क्यूट नेम रख सकते हैं।
9. आईसी- अगर आपकी girlfriend का स्वभाव ठंडा और शांत है,जो कि गुस्से में भी शांत रहती है, तो आप अपनी प्रेमिका के लिए इस निकनेम का प्रयोग कर सक हैं।
10. शोनु- ' शोनु ' बंगाली शब्द में इसे ' शोना' भी कहा जाता है, एक प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए आप इस निक नेम का प्रयोग कर सकते हैं, जोकि बोलते वक्त काफी अच्छा लगता है।
11. एंग्री बर्ड - आपने एंग्री बर्ड का नाम तो जरूर सुना होगा, यह एक कार्टून कैरेक्टर है, जिसे जल्दी गुस्सा आ जाता है, अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा हो जाती है, तो आप इस क्यूट से नाम को उनका निकनेम बना सकते हैं।
12. बनी- यानी कि खरगोश, यह क्यूट नाम आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रख सकते हैं, जिसके कि थोड़े से दांत बाहर आए हुए हो।
13. डॉल - यानी की गुड़िया आप अपनी प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए इस निकनेम का उपयोग कर सकते हैं।
14. गुडिया - अगर आपको अंग्रेजी शब्द डॉल पसंद नहीं तो डॉल का हिंदी नाम ' गुड़िया' भी रख सकते हैं, एक प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा सा नाम।
15. मीठी - मतलब ' मीठा' Cool स्वभाव वाली गर्लफ्रेंड का नाम ' मीठी' रख सकते हैं।
16. चेरी - चेरी भी बहुत मीठी होती है, इसलिए बहुत प्यार से आपको बुलाने वाली गर्लफ्रेंड का नाम आप चेरी भी रख सकते हैं।
17. स्लीपिंग ब्यूटी - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को सोना बहुत पसंद है और वह किसी भी वक्त सो जाती है तो आप उसके लिए यह नाम रख सकते हैं।
18. बार्बी - बार्बी जैसी दिखने वाली प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए यह नाम सही रहेगा।
19. मिनी - मिनी एंड मिकी माउस कार्टून शो तो सभी ने देखा होगा, उसमे मिनी का कार्टून किरदार काफी लोकप्रिय है, तो आप अपनी प्यारी सी गर्लफ्रेंड का नाम ' मिनी' रख सकते हैं, जिसे कि हर कोई पसंद करता है।
20. डिंपल - अगर आपकी गर्लफ्रेंड के गानों में भी डिंपल पढ़ते हैं तो आप इस क्यूट से नाम को रख सकते हैं।
21. गोलू मोलू - अगर आपकी गर्लफ्रेंड थोड़ी हेल्थी है तो आप इस नाम को रख सकते हैं।
22. मिस शेफ- अगर आपकी गर्लफ्रेंड खाना बहुत अच्छा बनाती है, तो आप उनके लिए इस क्यूट से निकनेम का उपयोग कर सकते हैं।
23. टेडी - एक प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा सा नाम यह क्यूट सा नाम आप उस गर्लफ्रेंड के लिए रख सकते हैं, जिसे गले लगाकर आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
24. चिकन - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को नॉनवेज बहुत ज्यादा पसंद है और नॉनवेज में उसे सबसे ज्यादा चिकन पसंद है, तो आप उसके लिए यह क्यूट सा नाम रख सकते हैं।
25. क्यूटी - जैसा किसके नाम में ही छुपा है क्यूट एक क्यूट सी गर्लफ्रेंड के लिए एक क्यूट सा नाम।
26. पढ़ाकू - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को पढ़ना बहुत पसंद है, वह जहां भी जाती है अपनी किताबें साथ ही रखती है तो आप उसके लिए इस नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
27. चश्मिश - अगर आपकी गर्लफ्रेंड के नंबर का चश्मा लगा हुआ है तो आप उसके लिए यह नाम रख सकते हैं।
28. शर्मीली बिल्ली - अगर आपकी गर्लफ्रेंड थोड़े शर्मीले मिजाज की है, तो आप उसके लिए इस नाम का प्रयोग कर सकते हैं। 


29. स्वीटु- अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को बेशुमार प्यार करते हैं तो यह नाम बिल्कुल सही रहेगा।
30. बेस्टी - एक प्यारा सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो आपकी न केवल गर्लफ्रेंड है बल्कि सबसे अच्छी दोस्त भी है।
31. शोना - प्यार जताने के लिए आप इस नाम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ' शोना' एक बंगाल से लिया हुआ शब्द है जिसे की प्यार करने वाले एक दूसरे को बोलते हैं।
32. जेम - यानी की कीमती वस्तु। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके लिए सबसे ज्यादा महत्व रखती है, तो आप उनके लिए यह नाम रख सकते हैं।
33. ट्वीटी - मिनी माउस की तरह ही ट्वीटी भी बहुत लोकप्रिय कार्टून character है। बॉयफ्रेंड अपनी प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए यह नाम रख सकता है।
34. बच्चा या बच्ची - अगर कोई बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका को प्यार की परिभाषा बताना चाहे, तो वह कह सकता है, कि वह उसे उतना ही प्रेम करता है, जितना कि उसके माता-पिता उससे करते हैं। तब आप बच्चा या बच्ची जैसे प्यारे से निकनेम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
35. कुकू - यानी कि कोयल अगर आपकी गर्लफ्रेंड बहुत अच्छा गाना गाती है, उसकी बहुत सुरीली आवाज है तो आप इस नाम का इस्तमाल कर सकते हैं।

दोस्तों आइए अब जानते हैं गर्लफ्रेंड के लिए कुछ रोमांटिक नाम। 

गर्लफ्रेंड के लिए रोमांटिक नाम 

1. जानू - अगर हम गर्लफ्रेंड के लिए एक रोमांटिक नाम की खोज कर रहे हैं, तो जानू शब्द कैसे छुप सकता है। आप अपनी प्यारी सी गर्लफ्रेंड के लिए यह नाम रख सकते हैं।
2. ड्रीमगर्ल - दोस्तों इस नाम को भी हम बहुत रोमांटिक कह सकते हैं, क्योंकि इस नाम में आपकी वह सपनों की परी छुपी हुई है जिसे पाने के आपने सपने देखे थे और आज वह आपके साथ है, इसलिए आप इस नाम का प्रयोग अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कर सकते हैं। 
3. अनमोल- यानी कि बहुत कीमती, जिसका कोई मोल नहीं, इस रोमांटिक नाम का प्रयोग आप अपनी अनमोल गर्लफ्रेंड के लिए कर सकते हैं। जब आप उन्हें इस नाम से पुकारेंगे तो उन्हें यह लगेगा कि वह आपके लिए कितनी ज्यादा मायने रखती है।
4. प्रिंसेस - हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को एक प्रिंसेस की तरह रखता है, इसलिए आप भी इस रोमांटिक नाम का इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए रख सकते हैं।
5. लाइफ - इसके नाम में ही एक परिभाषा छुपी है, क्योंकि अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इस नाम से बुलाते हैं तो उन्हें समझ आ जाएगा कि आप उनके लिए कितनी मायने रखती हैं यह काफी अच्छा रोमांटिक नाम है।
6. सनशाइन - जब आपका प्यार आपको मिल जाता है तो आपके जीवन में वह सूरज की किरणों की तरह खुशिया फेला देता है, इसीलिए आप इस रोमांटिक नाम का इस्तेमाल अपने पार्टनर के लिए कर सकते हैं। 


7. पार्टनर - दोस्तों अगर आपका साथी आपका दोस्त और प्यार दोनों ही है, तो इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ और हो ही नहीं सकती, इसलिए आप इस रोमांटिक नाम का इस्तेमाल अपने हमसफर के लिए कर सकते हैं।
8. माही - बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को यह रोमांटिक नाम देकर उसे यह जता सकता है कि वह उसकी जिंदगी में कितनी खास है।
9. जान - यह भी एक बहुत सुंदर रोमांटिक नाम है जो कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को देकर यह बता सकता है कि वह उसके जीवन में कितनी खास शख्स है।
11. डियर - जब आप नए-नए गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड बने हो तो आप इस रोमांटिक नाम के साथ आपके रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
12. माय गर्ल - यह भी बहुत रोमांटिक नाम है, इस नाम से जब भी बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाता है तो उसे यह लगता है कि वह उसके लिए कितना प्रोटेक्टिव और केयरिंग है।
13. लव - आप जिससे भी प्यार करते हैं अगर आप उसे प्यार मतलब ' लव ' कहकर पुकारते हैं तो इसमें बहुत ही रोमांटिक भावना छुपी हुई होती है। 
14. मिस वर्ल्ड या यूनिवर्स - यह नाम भी काफी रोमांटिक हो सकता है, जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को इस नाम से पुकारता है तो प्रेमिका को यह एहसास होता है कि वह उसके जीवन में कितनी मायने रखती है।
15. स्वीटहार्ट - आपने कई बार कपल्स के मुंह से यह नाम तो जरूर सुना होगा। चाहे यह बहुत पुराना नाम है, लेकिन आज भी यह काफी लोकप्रिय है और सुनने में भी काफी रोमांटिक सुनाई देता है। इसलिए आप इस नाम का प्रयोग अपनी प्रेमिका के लिए कर सकते हैं। 
16. सजनी - यह नाम भी बहुत रोमांटिक है, आप अपनी गर्लफ्रेंड को अगर यह बताना चाहते हैं कि वह आपकी जिंदगी में कितने मायने रखती है तो आप उन्हें यह नाम दे सकते हैं।
17. प्रेमिका - गर्लफ्रेंड को प्यार से ' प्रेमिका ' भी कहा जाता है।
18. जानम - आपने कई बॉलीवुड गानों में इस नाम को जरूर सुना होगा यह भी एक रोमांटिक नाम है।
19. ब्यूटीफुल - यह नाम केवल बाहरी खूबसूरती को ही नहीं दर्शाता बल्कि अंदर की खूबसूरती को भी अच्छे से परिभाषित करता है, यह भी एक रोमांटिक नाम है।
20. सोलमेट - अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके लिए जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखती है तो यह रोमांटिक नाम उनके लिए।
21. डार्लिंग - काफी पुराने समय से इस रोमांटिक नाम का इस्तेमाल बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के लिए करते।
22. हीना - यानी की ' मेहंदी' जिस तरह मेहंदी भी हाथों में रचती है तो बहुत सुंदर लगती है, उसी तरह आपकी गर्लफ्रेंड पर भी यह रोमांटिक नाम बहुत अच्छा लगेगा।
23. मृगनैनी - यानी ' हिरण ' खूबसूरत आंखों वाली गर्लफ्रेंड के लिए एक खूबसूरत रोमांटिक नाम।
24. हमसफर - अब इस नाम से ज्यादा रोमांटिक नाम और क्या हो सकता है, इस नाम का मतलब है कि जो आपके साथ जिंदगी भर रहे।
25. हनी - प्यारे से स्वभाव वाली गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा सा रोमांटिक नाम। 
26. तारा - प्रेमी के लिए उसकी गर्लफ्रेंड हमेशा एक जगमगाते तारे की तरह होती है, इसलिए उस खिलखिलाते तारे जैसी गर्लफ्रेंड के लिए एक रोमांटिक सा नाम।
27. मिस परफेक्ट - यह नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो हर काम में परफेक्ट हो। या जो हर काम परफेक्ट करने की कोशिश करें।
28. यारा - यह रोमांटिक सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो प्यार और दोस्ती दोनों निभाए।
29. हीर - एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड के लिए यह नाम बहुत अच्छा है। 
30. लेडी लक - जब आपको लगे कि आपकी गर्लफ्रेंड के आने के बाद आपके साथ सब अच्छा होने लगा, तो यह नाम आप उनके लिए रख सकते हैं यह भी एक काफी अच्छा रोमांटिक नाम है। 


31. लाइफ लाइन - यह नाम दर्शाता है कि एक प्रेमी के जिंदगी में उसकी प्रेमिका कितने मायने रखती है।
32. माय बेटर हाफ - प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसके जीवन में पाकर कितना खुश है इस रोमांटिक नाम से वह उसे बता सकता है।
33. माय वर्ल्ड - यानी मेरी दुनिया यह अपने आप में ही एक रोमांटिक नाम है, जो कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए रख सकता है।
34. सोलमेट - अगर बॉयफ्रेंड अपने प्यार को परिभाषित करना चाहे तो, वह इस रोमांटिक नाम को देकर उसे यह बता सकता है।
35. बेला - यह इटालियन भाषा से लिया हुआ शब्द है इसका मतलब होता है ' खूबसूरत' बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इस रोमांटिक नाम का इस्तमाल कर सकता है।

दोस्तों अब तक हमने जाना गर्लफ्रेंड को प्यार से क्या बुलाये, गर्लफ्रेंड के लिए रोमांटिक नाम, आगे हम गर्लफ्रेंड के लिए कुछ मजाकिया निकनेम के बारे में जानेंगे।

गर्लफ्रेंड के लिए फनी निकनेम

1.पांडा - अगर आपकी गर्लफ्रेंड थोड़ी गोल मटोल है तो उसके लिए यह फनी नाम अच्छा रहेगा।
2.कीड़ों - अगर बॉयफ्रेंड को लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड कभी कबार बच्चों की तरह बर्ताव करती है तो यह क्यूट सा नाम उसके लिए सही रहेगा।
3.गूगली - यह फनी नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो छोटी-छोटी चीजों को गूगल पर सर्च करती है।
4.पहेली - यह फनी नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो आसान शब्दों में बाते नहीं बताती।
5. सोशल मीडिया - यह फनी नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो हर चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करती है।
6. भुक्कड़ - यह फनी नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे खाना खाना बेहद पसंद है।
7. गड़बड़ - यह फनी नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो हमेशा गिरती पड़ती हो या फिर हर चीज में गड़बड़ करें।
8. रोतलू - यह फनी नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो बात बात पर रोने लगे।
9. चटोरी - यह फनी नाम उन लड़कियों के लिए जिन्हें की चटपटा खाना बेहद पसंद हो जैसे की पानी पूरी आदि।
10. लेडी डॉन - अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नेचर बॉसी है तो उसके लिए यह क्यूट सा नाम बिल्कुल सही रहेगा। 
11. मूडी - यह नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसका मूड बहुत जल्दी छोटी-छोटी बात पर बदल जाता हो। 
12. चैटरबॉक्स - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे बातें करना बेहद पसंद हो जो हर समय कुछ ना कुछ बात करती ही रहती हो। 
13. गप्पी - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए हो सकता है जो हमेशा नए टॉपिक्स पर गप्पे मारती हो। 
14. ड्रामा क्वीन - यह क्यूट सा नाम, हर समय ड्रामा करने वाली प्रेमिका के लिए बिल्कुल सही रहेगा। 
15. पार्टनर इन क्राईम- यह क्यूट सा नाम उस प्रेमिका के लिए जो हमेशा आप की शैतानी में आपका साथ देती हो। 
16. पीनट- अगर आपकी गर्लफ्रेंड की हाइट आपसे थोड़ी कम है तो आप उसे इस इस क्यूट से नाम से बुला सकते हैं।
17. शेरनी - यह नाम उस पर फ्रेंड के लिए जो किसी से भी ना डरती हो, वो हमेशा अपनी बात को निडर होकर सबके सामने रख देती हो। 

18. चालू - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए हो सकता है जो प्यार से अपना काम निकलवा लेती हो। 
19. विकिपीडिया- यह नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे हर छोटी से छोटी बात का पता रहता हो। 
20. न्यूज़ रूम - यह नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो आपको हर समय पर आसपास की हर छोटी से बड़ी खबरें सुनाती रहती हो। 
21. बबली - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो हमेशा छोटी सी छोटी बात पर हंस देती हो। 
22. टेंशन की दुकान - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो हर छोटी से छोटी बात पर टेंशन ले लेती हो। 
23. भोंदू - यह नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे लाख बार समझाने पर भी कुछ समझ ना आए। 
24. कार्टून - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे अब तक भी बचपन के कार्टून शो देखना बहुत पसंद हो। 
25. फ्रीजर - यह क्यूट सा नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे चाहे सर्दी हो या गर्मी में ठंडी चीजो का बहुत शौक हो। 
26. नीमो - यह क्यूट सा नाम आपकी उस गर्लफ्रेंड के लिए जिसे कभी रास्ते याद ना रहते हो। यह नाम मशहूर पिक्चर नीमों मछली के किरदार से जुड़ा हुआ है जो बार बार खो जाती थी। 
27. जिराफ - अगर आपकी गर्लफ्रेंड का कद आपसे ज्यादा है आपसे यह क्यूट सा नाम दे सकते हैं। 
28. फायरक्रैकर - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा आ जाता हो तो आप उसे यह क्यूट सा नाम दे सकते हैं 
29. कछुआ - यह नाम आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए तब रख सकते हैं जब वह हर काम को धीरे-धीरे करती हो।  
30. पार्टी एनिमल - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को पार्टी करने का बहुत शौक हो तब आप उसे यह क्यूट सा नाम दे सकते हैं।
31. फोर आईज - यह नाम और गर्लफ्रेंड के लिए जिसे आपके बारे में हर पल की खबर रहती हो। 
32. चाय पत्ती - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को चाय पीने का बहुत शौक हो तब आप उसे यह क्यूट सा नाम दे सकते हैं। 
33. पीकी - अगर आपकी गर्लफ्रेंड बहुत ही choosy है, हर चीज को बहुत ही बारीकी से देखकर और नापतोल करके लेती हो तब आप उसका यह नाम रख सकते हैं। 
34. घुमक्कड़ - अगर आपकी गर्लफ्रेंड को हर समय घूमना बहुत पसंद है तब आप उसका यह क्यूट नाम रख सकते हैं। 
35. झल्ली - यह क्यूट नाम उस गर्लफ्रेंड के लिए जो हर समय शरारतें करती रहती हो, जो काफी मजेदार भी होती है।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल में जाना की Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye, गर्लफ्रेंड के रोमांटिक नाम, गर्लफ्रेंड के क्यूट नाम आदि। दोस्तों अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक क्यूट या रोमांटिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हमने आपको 100 से भी अधिक नाम बताएं हैं। आपकी गर्लफ्रेंड का नेचर जैसा है आप उस तरह का नाम उनके लिए चुन सकते हैं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट Girlfriend ko Pyar se kya bolna chahiye अच्छी लगी हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर जरूर करें धन्यवाद।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url