अच्छी सेहत कैसे बनाये | How to make good Health in hindi 2022
नमस्ते दोस्तो मेरा नाम प्रथम आचार्य हैं और आज हम एक ऐसे टॉपिक के बारे मे बात करेंगे जो की Google या किसी भी और ब्राउज़र पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया टॉपिक होगा। वो topic है how to make a good health या अच्छी सेहत कैसे बनाएं। तो अच्छी सेहत बनाने के लिए हमे क्या करना चाहिए क्या नही हम आजके आर्टिकल में उसी के बारे मे बात करेंगे । मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि इस आर्टिकल से आप सारी जानकारी प्राप्त कर सके और आपसे भी मेरा निवेदन है की पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े और समझे।
जैसा की आप सभी लोगो को पता ही होगा की मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा खजाना है सेहत पर आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी को फुर्सत नहीं है कि वे अपनी सेहत पर ध्यान दे सके परन्तु जो इंसान अपनी सेहत का ध्यान रखता है उसे अपने अंदर एक नई ऊर्जा का आभास होगा और उसका हर काम बेहतर तरीके से होगा। तो आईए में आपको बताता हूं कि अच्छी सेहत कैसे बनाएं या how to make good health।
![]() |
अच्छी सेहत कैसे बनाये | How to make good Health in hindi 2022 |
दोस्तो कई लोगो का कहना होता है की हम सेहत अच्छी रखने के लिए व्यायाम कर तो ले पर हमे व्यायाम करना कब चाइए या व्यायाम करने का सही समय क्या है?
व्यायाम करने का सही समय।
How to make good health में आपको व्यायाम करने का सही समय, कुछ लोग होते है जो दिन के किसी भी समय व्यायाम करने लग जाते पर मै आपको बता दूं की व्यायाम करने का सही समय होता है सुबह का समय क्योंकि ऐसा माना जाता है की सुबह व्यायाम करने से जो पसीना निकलता है उससे आपके शरीर के सभी bacteria बाहर निकल जाते है और सुबह व्यायाम करने से आपका पूरा दिन अच्छा गुजरता है।
व्यायाम कैसे करना चाहिए?
दोस्तो हमे कोई भी व्यायाम करने से पहले आहिस्ता आहिस्ता दौड़ लगानी चाइए जब तक हमे पसीना न हो जाए। कभी भी दौड़ लगाने के बाद बैठना नही चाहिए वर्ना आपके शरीर की नसे सिकुड़ जाएगी। दौड़ लगाने के बाद हमे आराम से दो मिनट चलना चाहिए उसके बाद कोई भी व्यायाम की शुरुआत कर सकते है।
जो लोग दुबले पतले हैं उन्हें क्या करना चाहिए?
दोस्तो जो लोग दुबले पतले हैं और अपने शरीर या सेहत में वृद्धि करना चाहते हैं उन्हें सुबह व्यायाम के बाद सबसे पहले केले और दूध का सेवन करना चाहिए। केला और दूध सेहत वृद्धि में सबसे ज्यादा अच्छे माने गए हैं।
और अगर आप किसी वजह से केले का सेवन नही कर सकते तो आप दूध के साथ कच्चे चने का भी सेवन कर सकते हैं । क्योंकि चने में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो की हमारे शरीर के लिए अति लाभदायक है।
और चने के सेवन से हमारा शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है और पूरे दिन हमे सुस्ती नही आती। और चने में जो प्रोटीन होता है वो हमारे शरीर से थकान दूर करने में भी बहुत लाभदायक है।
वजन घटाने के लिए क्या करे?
दोस्तो मेरा मानना है कि अगर आप दुबले पतले हो तो चलेगा पर आप अगर मोटे हो और आपका वजन बढ़ा हुआ तो यह अच्छी बात नहीं है।
क्योंकि दुबले पतले लोगो को तो बस एक परेशानी होती हैं कि वे दुबले पतले हैं पर जो इंसान मोटा हैं वो अपने बढ़ते वजन और मोटापे के साथ साथ कई सारी बीमारियों को आमंत्रित करता है।
इसीलिए जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं उन्हें व्यायाम तो करना ही चाहिए व अपने खान पान पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। या तो खान पान कम करे और अगर वो नही कर पाते हैं तो उसे बढ़ने भी ना दे।
क्योंकि अगर आप एक fix diet रख कर कसरत करेंगे तो आपकी चर्बी जल्द ही कम होना शुरू हो जाएगी।
और ऐसा नहीं है कि जो लोग पतले हैं वोही अपने शरीर या वजन में बदलाव ला सकते हैं बल्कि जिनका वजन ज्यादा हैं वो भी अच्छी डाइट और कसरत से अपना वजन कम कर सकते हैं और दूसरो को भी प्रेरित कर सकते हैं।
व्यायाम करने का सही समय और तरीका।
दोस्तो हम सभी ये जान चुके हैं कि हमे सुबह व्यायाम करना चाहिए। पर आप शुरुआत में देखते होंगे कि जब आप कसरत शुरू करते हैं तो हमारे शरीर में कई जगह दर्द शुरू हो जाता हैं। इससे डरने की कोई बात नहीं है जब आप लगातार कुछ दिन कसरत करेंगे तो आपको इसकी आदत हो जाएगी और फिर दर्द नही होगा।
अब काफी सारे लोग पूछते है कि व्यायाम किस और कितने समय के लिए करे तो में आपको बता दू की अगर आपको व्यायाम करने से दर्द होता है तो आपको उसी समय रुक जाना चाहिए और अगला व्यायाम तब तक नही करना चाहिए जब तक दर्द कम न हो जाए।
और अगर हम दर्द में भी व्यायाम करेंगे तो इससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। तो बेहतर यही होगा कि दर्द को कम होने दे।
रात में सोने और सुबह उठने का सही समय।
दोस्तो आजकल के समय पर मोबाइल सभी लोगो के लिए एक बीमारी बन क्योंकि काफी सारे लोग हैं जो कि रात रात भर जाग कर मोबाइल चलाते हैं जिसके कारण उनकी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते है जो कि नींद पूरा न होने का संकेत है। रात में मोबाईल चलाने के और भी कई दुष्प्रभाव हैं। और ये तो आप सब जानते ही होंगे कि नींद पूरी न लेना हमारे स्वास्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
अंततः मैं आप लोगो से यही निवेदन करूंगा कि रात मे मोबाइल न चलाए ये आपके लिए बहुत हानिकारक होता है।
अब रही बात सुबह उठने कि तो मेरा तो यही हैं हमे सुबह जल्दी उठना चाहिए परंतु वयस्क के लिए 6 और
बच्चो के लिए 8 घंटे कि कम से कम नींद जरूरी होती है। और अगर आपको सुबह जल्दी भी उठना है और अपनी नींद भी पूरी करनी हैं तो इसका एक ही उपाय है कि देर रात तक फोन न चलाए और सुबह जल्दी उठें।
Conclusion
दोस्तो आज मैने आपसे अच्छी सेहत कैसे बनाएं या how to make good health टॉपिक पर बात करी और स्वास्थ के बारे में कुछ जानकारी आपको दी अगर आपको अच्छी लगी तो हमे जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ share करे।
FAQ's
1. अच्छा स्वास्थ्य क्या है?
-जोरदार और शारीरिक या मानसिक रोग से मुक्त होने की स्थिति।
2. अच्छा स्वास्थ्य क्यों जरूरी हैं?
-जीवन को पूर्णता से जीने के लिए स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। जब कोई व्यक्ति स्वस्थ जीवन शैली का नेतृत्व करता है, तो शरीर स्वस्थ रहता है और मन सक्रिय और तरोताजा रहता है। एक स्वस्थ जीवन जीने से दीर्घायु होगी और शरीर और मन को भी पुनर्जीवित करेगा। मानव सुख के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत महत्वपूर्ण है।
3. हम स्वस्थ कैसे रहे?
-स्वस्थ आहार लें।
नमक और चीनी का सेवन कम करें।
हानिकारक वसा का सेवन कम करें।
शराब के हानिकारक उपयोग से बचें।
धूम्रपान न करें।
सक्रिय हों।
अपने रक्तचाप की नियमित जांच करें
4. स्वस्थ दिमाग क्या होता है?
- मन का स्वास्थ्य एक संतुलित मानसिक और भावनात्मक स्थिति है जो एक व्यक्ति को अपने दिन के दौरान उत्पादक होने की अनुमति देता है, जिस समुदाय में वे रहते हैं, उसके लिए सार्थक योगदान करते हैं। जब संतुलन बाधित होता है, तो सकारात्मक रूप से कार्य करना मुश्किल हो सकता है।