रिसर्च पेपर कैसे लिखते हैं स्टेप बाय स्टेप गाइड।

  • Research paper likhne ke liye aapko niche diye gaye steps ko follow karna chahiye

हेलो दोस्तों आज के आर्टिकल में जानेंगे रिसर्च पेपर लिखने के लिए कौन से स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं। दोस्तों रिसर्च पेपर लिखना कोई सरल विधि नहीं है। इसमें आपको कहीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अपने अनुभव से टॉपिक के ऊपर लिखना होता है। आज हम आपको उन्हीं कुछ जरूरी प्वाइंट्स के बारे में बताने वाले हैं। जिससे आप एक अच्छा रिसर्च पेपर लिख सकते हैं, तो आईए जानते हैं।

रिसर्च पेपर कैसे लिखते हैं स्टेप बाय स्टेप गाइड।

दोस्तों रिसर्च पेपर लिखना एक जटिल क्रिया मानी जाती है और इसमें बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है। आज हम उन्हीं कुछ मेन टॉपिक के बारे में बात करेंगे जिनका ध्यान रखकर आप अपना सफल रिसर्च पेपर पब्लिश कर सकते हैं।

1. अपने विषय का चुनाव करें।

ऐसा विषय चुनें जो आपको पसंद हो और जिसमें आपको रुचि हो। आप अपने मन पसंदीदा विषय की जानकारी के लिए दूसरों के रिसर्च पेपर भी देख सकते हैं।

2. पहले से किए गए काम को समझें।

  • जिस विषय पर पहले रिसर्च हो चुकी है, उसे अच्छे से समझे फिर अपने अनुभव से रिसर्च पेपर लिखें।
  • आपको पहले यह समझना होगा कि दूसरों ने इस विषय पर क्या-क्या जानकारी दी है और आप कौन सी नई जानकारी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। 

3. समस्या और उनके समाधान अच्छे से बताएं।

आपने जो भी इतने सालों में रिसर्च करी है। आप इससे लोगों तक क्या पहुंचाना चाहते हैं। यह अच्छे से अपने रिसर्च पेपर में लिखें। किसके साथ ही आप लोगों तक यह जानकारी भी पहुंचाएं कि आपने जो रिसर्च करी है वह क्यों जरूरी है वह आगे क्या-क्या नया बदलाव ला सकती है

4. रिसर्च करने के लिए डाटा इकट्ठा करना शुरू करें।

आपको रिसर्च करने से पहले यह सोचा होगा है कि आप अपना डाटा कहां से निकलेंगे जैसे एक आईडिया लेने के लिए आप पुराना डाटा देख सकते हैं, या फिर आप पुराने रिसर्च पेपर्स का एनालिसिस कर सकते हैं। उसके साथ ही आपको यह भी सोचना होगा कि आप पुराने डाटा को कैसे समझेंगे और अपने नए डाटा को कैसे लिखेंगे।

5. अपने रिसर्च पेपर की नींव बनाएं।

  • सबसे पहले अपने विषय का नाम चुनना है।
  • इंट्रोडक्शन: आपको अपने रिसर्च में यह लिखना होगा कि आपने किस किस पर रिसर्च करी है और उसका आपने किस तरह से समाधान निकाला है और आपके रिसर्च का उद्देश्य क्या है।
  • आपको यह भी बताना होगा कि आपने रिसर्च कैसे करी।
  • आपने जो रिसर्च करी है उसके रिजल्ट कैसे निकले।
  •  यह बताना है, महत्वपूर्ण जानकारी अच्छे से समझाएं।
  • आपको यह भी बताना होगा कि आपको किन-किन रिसर्च पेपर से मदद मिली।

6. अपने डेटा को एनालाइज करते रहें।

अपने विषय से जुड़ी जानकारी या कैलकुलेशन को इकट्ठा करें। और उन्हें अच्छे से देखें जो भी आपको जरूरी बातें लगे उसे अपने रिसर्च में शामिलकरें। ताकि अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके रिसर्च पेपर को देखें तो उसे अपने रिसर्च पेपर को लिखने में मदद मिले।

7. अच्छे से लिखें।

आपको हमेशा एक चीज का महत्वपूर्ण ध्यान रखना है हर हिस्से को साफ और सरल तरीके से लिखें। ताकि पढ़ने वाले को कोई कठिनाई न आए। आपको अपने रिसर्च पेपर को ज्यादा बड़ा नहीं लिखना है। रिसर्च पेपर लिखने में आप जितना सरल भाषा का इस्तेमाल करेंगे उतना अच्छा होगा।

8. पेपर तैयार होने के बाद उसकी जांच करें।

आपको हमेशा हर टॉपिक लिखने के बाद अपने रिसर्च पेपर को चेक करना है। ताकि अगर कुछ गलतियां हो गई हो तो आप उन्हें उसी वक्त सही कर सकें।

9. जहां से जो जानकारी मिली हो उसके बारे में बताएं।

आपने अपना रिसर्च पेपर लिखते वक्त जिन भी वेबसाइट या रिसर्च पेपर का इस्तेमाल किया हो उनका नाम सही तरीके से लिखें। कभी भी आपको दूसरों का लिखा हुआ अपने रिसर्च पेपर में नहीं लिखना है, वरना आपको बाद में परेशानी आ सकतीहै।

10. सही जगह पेपर पब्लिश करें।

ऐसा जर्नल या plateform ढूंढें जहां आपका पेपर पब्लिश हो सके। और उनकी सभी गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ें और पालन करें। यदि आप किसी भी नियम का उल्लंघन करते हैं तो आपके रिसर्च पेपर को पब्लिश होने में परेशानी आ सकती है।

आप जो भी जानकारी दे रहे हो उसे सरल भाषा में लिखने की कोशिश करें ताकि पढ़ने वाले व्यक्ति को प्रॉब्लम ना हो। अपने टॉपिक पर फोकस करें और जितना हो सके अपने टॉपिक के बारे में अच्छे से लोगों को बताएं।

अब इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रिसर्च पेपर तैयार कर सकते हैं।

11. टाइम मैनेजमेंट करें।

रिसर्च पेपर लिखने के लिए समय लग सकता है, इसलिए अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें। आप इसके लिए एक टाइम टेबल भी बना सकते हैं। जिससे कि आप समय पर काम पूरा कर पाएंगे।

12. साफ सुथरी भाषा का उपयोग करें।

सरल और साफ-सुथरी भाषा का प्रयोग करें, आप जितना ज्यादा अपने टॉपिक को अच्छे से समझाएंगे उतना ही आपका रिसर्च पेपर अच्छा बनेगा। कुछ लोग सोचते हैं कि हम जितना ज्यादा बड़ा रिसर्च पेपर लिखेंगे उतना ही ज्यादा जल्दी वह पब्लिश होगा लेकिन ऐसा नहीं है अपने टॉपिक को आसान शब्दों में लिखे।

13. जो लिखा है वह सही होना चाहिए।

अपने पेपर में जो डेटा या तथ्य लिख रहे हैं, वे सही और प्रमाणिक हों। इसका विशेष ध्यान रखें। अगर आपने सर्वे या प्रयोग किया है, तो उसका विवरण अच्छे से दें।

14. प्लेगरिज्म जितना कम हो उतना अच्छा।

दोस्तों एक बात का और आपको ध्यान रखना है कि आपने जो भी रिसर्च करी है वह सब अपने अनुसार लिखे दूसरों का लिखा हुआ ना छापे।

 15. सबसे फीडबैक लें।

आपने जो भी रिसर्च पेपर लिखा है। उसे एक बार अपने दोस्तों के साथ प्रोफेसर्स या किसी विशेषज्ञ से जरूर जांच कराए ताकि वह आपको बता सके कि इसमें आपने क्या अच्छा लिखा है और क्या आपने गलती करी है। आप उनका फीडबैक लेकर अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।इन टिप्स से आप अच्छा रिसर्च पेपर लिखने के साथ-साथ उसे बेहतर तरीके से बता भी कर पाएंगे।

Conclusion 

दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल में जाना कि किस तरह से आप अपना रिसर्च पेपर सफलतापूर्वक लिख सकते हैं। आपको अपना रिसर्च पेपर लिखते वक्त किन-किन चीजों का विशेष तौर पर ध्यान रखना है यह भी हमने इस पोस्ट में जाना। दोस्तों आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा आप कमेंट करके हमें बता सकते हैं और यदि आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url