Hotspot क्या है? और कैसे काम करता है। पूरी जानकारी | Hotspot kya hai? In Hindi
आप जानते है, Hotspot kya hai? आज के इस समय में भी बहुत से व्यक्ति hotspot के बारे में नही जानते है। इसलिए आज हम Hotspot kya hai? के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
Hello friends मेरा नाम अनुराग है। आज की डिजीटल दुनिया में सब स्मार्ट फोन पर सिमटता जा रहा हैं। लोगो के आपस में कनेक्ट करने का मुख्य जरिया इन्टरनेट बन चुका है। और Hotspot कम उपयोगकर्ताओं को इन्टरनेट से जोड़े रखने के लिए एक जरूरी टूल साबित हुआ है।
आपने भी Hotspot का नाम सुना हीं होगा। और बहुत से इस्तेमाल भी कर रहें होंगे?
लेकिन क्या आपने सोचा है, की Hotspot kya hai? यह किस तरह काम करता हैं? अगर आपको नही पता है,तो कोई बात नही। आज हम आपको Hotspot की सभी जानकारियां देंगे।
वाईफाई हॉटस्पॉट क्या है?
![]() |
Hotspot kya hai? |
Wifi Hotspot वो स्थान है, जहां एक Hotspot WLAN (Wide Lan Area Network) के जरिए से इन्टरनेट एक्सेस प्रदान करता है। और किसी Hotspot नेटवर्क में दो तत्व वायरलेस नेटवर्क और मॉडेम मौजूद होते है। आम तौर पर पब्लिक Hotspot इंटरनेट एक्सेस प्रदान करने के लिए Configure किए गए WAP ( Wireless Access Point) का use करते है।
Public Hotspot का उपयोग ग्राहकों द्वारा विभिन्न दुकानों,मेट्रो/रेल्वे स्टेशन, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप आदि बहुत सी जगहों पर किया जा सकता हैं। पूरी दुनिया में पब्लिक नेटवर्क की बाते करे तो वर्तमान समय में यूरोप में सबसे ज्यादा पब्लिक हॉटस्पॉट की संख्या है।। उसके बाद अमेरिका और एशिया का स्थान आता हैं। इस बात से आप समझ सकते है की दुनिया भर में पब्लिक नेटवर्क का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है।
सारे स्मार्टफोन में सबसे जरूरी फीचर्स में से Hotspot भी एक है। जैसा कि आप जानते ही होंगे हम Hotspot की सहायता से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस को वायरलेस कनेक्ट कर सकते है।
आज इन्टरनेट की लोगो तक बढ़ती पहुंच के कारण पहले के मुकाबले आज इन्टरनेट का उपयोग करना बहुत आसान हो गया हैं। लेकिन आज भी बहुत बार ऐसी स्थिति आ जाती है, जहां हमे किसी स्थान, यात्रा करते समय जरूरी ईमेल, फाइल्स को इन्टरनेट की सहायता से भेजना पड़ता हैं। दुर्भाग्यवश मोबाईल इन्टरनेट नही होने की वजह से हम ऐसा नही कर पाते हैं। इस स्थिति में Wifi Hotspot एक बहुत जरूरी टूल होता हैं। जिसकी मदद से हम एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस में इन्टरनेट कनेक्शन चालू कर सकते है। आज विश्व भर में पब्लिक हॉटस्पॉट का उपयोग करोड़ों लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इन्टरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करते है।
हॉटस्पॉट के प्रकार
- Free Wi-Fi Hotspot
- Commercial Hotspot
फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करने के लिए वाईफाई राउटर में पासवर्ड को हटा दिया जाता हैं। और यूजर को अपने कंप्यूटर और स्मार्टफोन में इन्टरनेट कनैक्शन चालू करने के लिए कोई भी पासवर्ड को डालने की जरूरत नही होती हैं।
बहुत बार विश्व विद्यालय, मेट्रो, रेलवे, और दूसरी पब्लिक जगहों पर फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा दी होती हैं। लेकिन फ्री हॉटस्पॉट से ज्यादा यूजर के डिवाइस जुड़ने के कारण इंटरनेट कॉनेक्टिविटी बहुत धीमी हों जाती हैं।
भारत सरकार के द्वारा और गूगल के सहयोग से रेलवे स्टेशनों पर जो वाईफाई इन्टरनेट उपलब्ध करवाया जाता है। उसे आप फ्री वाईफाई की लिस्ट में गीन सकते हो।
Commercial Hotspot
Commercial Hotspot फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट की तुलना में फ्री नही होते हैं। मतलब इन्हे किराये पर लिया जाता हैं। जिस कारण कमर्शियल हॉटस्पॉट का उपयोग सामन्यतः घरों में लोगो के द्वारा ब्रांडबेंड इन्टरनेट कनेक्शन के रूप में उपयोग अधिक किया जाता है।
जिस से इंटरनेट की स्पीड बहुत ज्यादा होती है। और कीमत ज्यादा बढ़ने के साथ स्पीड भी कई गुना बढ़ जाती है।
Hotspot kya hai? के इस भाग में हमने इसके प्रकार के बारे में जाना।
हॉटस्पॉट इस्तेमाल करने के फायदे
सारे स्मार्टफोन में हॉटस्पॉट फीचर होता है। और आप भी अपने मोबाइल में हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करते होंगे। जिस से हम लिमिटेड दायरे में रह कर वाईफाई हॉटस्पॉट का उपयोग फाइल्स को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में बिना इंटरनेट के साझा करने के लिए कर सकते है।
इसके अलावा wifi Hotspot का इस्तेमाल करने यह फायदा भी हैं की मोबाइल के डेटा के मुकाबले वाईफाई के उपयोग से बैटरी भी कम खर्च होती है।
नीचे हॉटस्पॉट को इस्तेमाल करने से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताया है।
1. हॉटस्पॉट किसी भी स्मार्टफोन में यूजफुल फीचर होता हैं। जिसका उपयोग कर के हम अलग अलग स्मार्टफोन को कनेक्ट कर के इंटरनेट साझा करने के साथ दूसरे जरूरी कामों को कर सकते है।
2. हॉटस्पॉट की सहायता से हम फ्री में एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल को हॉटस्पॉट के माध्यम से कनेक्ट कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है।
3. हॉटस्पॉट के द्वारा इन्टरनेट का उपयोग कॉलिंग के समय किया जा सकता हैं।
4. Wi-Fi का उपयोग बिना इंटरनेट कनैक्शन खोए लंबे समय तक कर सकते है। जिस के कारण Wi-Fi Hotspot का इस्तेमाल ऑफिस में होता हैं।
एक उदाहरण की मदद से इसे समझते है। अगर आपके स्मार्टफोन में इन्टरनेट कनेक्शन नहीं हैं। लेकिन आपके दोस्त के मोबाइल में इन्टरनेट कनेक्शन मोजूद हैं। अब ऐसी स्थिति में आपके खुद के मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए सेटिंग्स से Wi-Fi को चालू करना होगा। और अपने दोस्त के स्मार्टफोन से Hotspot को चालू करना होगा। इस तरह आपका मोबाइल Wi-Fi के द्वारा हॉटस्पॉट से कनेक्ट ही जायेगा। और आपके मोबाइल में इन्टरनेट कनेक्ट हो जायेगा।
Hotspot kya hai? के इस भाग में हमने जाना है, की Hotspot इस्तेमाल करने के क्या लाभ है।
अपने स्मार्टफोन में हॉटस्पॉट को कैसे चालू करे?
आप आपके Android, Windows, iPhone ओपरेटिंग सिस्टम से कनेक्ट कोई भी डिवाइस को हॉटस्पॉट में बदल सकते हैं। और किसी दूसरे डिवाइस को हॉटस्पॉट से जोड़ने के बाद हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइस में इन्टरनेट एक्सेस किया जा सकता हैं।
Android Device में Hotspot चालू करने का तरीका
- आप सबसे पहले Android मोबाइल की Wi-Fi सेटिंग्स को खोलिए और More पे टैप करे।
- Porrable Wi-Fi Hotspot पे टैप करें। तथा इस तरह आपके android मोबाइल में Wi-Fi हॉटस्पॉट चालू हो जायेगा।
iPhone में Hotspot चालू करने का तरीका
- अपने iPhone मे हॉटस्पॉट चालू करने के लिए सेटिंग एप को खोलिए।
- अब Personal Hotspot पर क्लिक करे।
- और इस तरह iPhone में Hotspot चालू हो जायेगा।
Hotspot का इतिहास क्या है?
पहली बार Henric Sjodin नाम के व्यक्तियों द्वारा सेन फ्रांसिस्को के मोसकोन सेंटर लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) का प्रस्ताव वर्ष 1993 में पेश किया था। हालांकि उस समय Sjodin के द्वारा Hotspot शब्द का इस्तेमाल नही किया था। जबकि उस समय Hotspot को उपलब्ध वायरलेस LAN का नाम सार्वजनिक रूप से दिया गया।
पब्लिक लोकल एरिया एक्सेस नेटवर्क बनाने की तरफ पहली पहल Richerdson नामक जगह पर पाई गई एक फर्म के द्वारा की गई। Plancom के नाम से इस फर्म से जाना जाता था। कंपनी के संस्थापकों के द्वारा इस फर्म को कुछ कारणों से भंग कर दिया। जिसके बाद Plancom के संस्थापकों के द्वारा Plancom के जगह पर एक फर्म को बनाया, जिसका नाम "मोबाइलस्टार नैटवर्क" दिया गया। परंतु सन् 2001 में इस फर्म को दूसरी फर्म Deutsche Telecom को बेच दिया। और इस फर्म का नाम बदल कर T-mobile Hotspot कर दिया। तथा इसके बाद Hotspot नाम को उस जगह से रेफरेंस किया जाने लगा। जहां सार्वजनिक रूप LAN से उपलब्ध था।
ABI के रिसर्चर की रिपोर्ट के अनुसार 2012 में दुनिया भर में Wi-Fi Hotspot 4.9 मिलियन थे। जबकि 10.5 मिलियन 2018 में मोजूद थे। और इंटरनेट का उपयोग करने वालो की बढ़ती संख्या से ये अकड़ा बढ़ता जा रहा हैं।
Hotspot kya hai? के इस भाग में हमने Hotspot के इतिहास के बारे में जाना है।
Conclusion
इस आर्टिकल hotspot kya hai? में हमने आपको पूरी जानकारी दी है। जैसे Hotspot कितने तरह का होता है? इसके क्या लाभ है. अगर आपको यह अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और इस पर कमेंट करे। और आप हमारे (Display Attraction) साथ ऐसे ही बने रहे ताकि आपको रोज अलग अलग आर्टिलस मिलेंगे।
Hotspot kya hai? - FAQs
Q1. Hotspot कितने प्रकार का होता हैं?
Ans. हॉटस्पॉट के निम्लिखित प्रकार है -
1. Free Wi-Fi Hotspot
2.Commercial Hotsp
Q2.iPhone में Hotspot कैसे चलाए?
Ans. iPhone में Hotspot चालू करने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करे -
- अपने iPhone मे हॉटस्पॉट चालू करने के लिए सेटिंग एप को खोलिए
- अब Personal Hotspot पर क्लिक करे।
- और इस तरह iPhone में Hotspot चालू हो जायेगा।
Q3. Commercial Hotspot क्या होता है?
Ans. Commercial Hotspot, फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट की तुलना में फ्री नही होते हैं। कहने का मतलब यह है, की इन्हे किराये पर लिया जाता हैं। जिस के कारण कमर्शियल हॉटस्पॉट का उपयोग सामन्यतः घरों में लोगो के द्वारा ब्रांडबेंड इन्टरनेट कनेक्शन के रूप में ज्यादा उपयोग किया जाता है।
जिस से इंटरनेट की स्पीड बहुत ज्यादा हो जाती है। और कीमत के ज्यादा बढ़ने के साथ स्पीड भी कई गुना बढ़ जाती है।